फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मनाने जा रहे परिवार की पलटी कार, महिला की मौत, पति-बेटा और बेटी घायल

Mon, 26 Jun 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
ईद मनाने के लिए लखनऊ से मऊ जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। आजमगढ़ जिले के  रानीपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित  होकर 
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति, बेटा और बेटी घायल हो गए। घटना रविवार अहले सुबह की है

। घायलों का इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है।  ये लोग ईद मनाने के लिए लखनऊ से मऊ जिले के घोसी स्थित अपने घर जा रहे थे। 
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी गुड्डू (50) पुत्र युसूफ परिवार सहित लखनऊ रहते हैं।

ईद का पर्व अपने घर मनाने के लिए गुड्डू अपने पत्नी जरीना (45), बेटा मोहसीन (22), बेटी मोतीरा (13) के साथ शनिवार की रात लखनऊ से कार से घर जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर के समीप पहुंची कि कार अनियंत्रित हो गई और फोरलेन के लिए निर्माणाधीन नाले में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी को नाले से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सबके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में जरीना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना मिलने पर गुड्डू के परिवार के लोग पहुंच गए और जरीना का शव सहित अन्य घायलों को अपने साथ लेकर मऊ चले गए। वहां घायलों का किसी अस्पताल में इलाज चल रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें