फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलगप्पे खा रहे मासूम को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Feb 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
auto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नदेसर में अंधरापुल चौराहे के पास सोमवार को घर के बाहर गोलगप्पे खा रहे साढ़े तीन साल के धीरज को तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर कचहरी की ओर भाग गया। कैंट पुलिस चालक की खोजबीन कर रही है।  
विज्ञापन

नदेसर निवासी एक निजी स्कूल के कार्यालय सहायक रमेश कुमार का इकलौता बेटा धीरज सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गोलगप्पे वाला गुजरा तो वह घर से पैसा ले आया। दरवाजे के सामने धीरज गोलगप्पे खा रहा था कि एक ऑटो उसे टक्कर मारते हुए भाग गया। धीरज के सड़क पर गिरते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिवारीजन भाग कर बाहर आए और उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।     इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। रमेश और सीता के काफी मनौतियों के बाद धीरज पैदा हुआ था। छह महीने की एक बेटी ही अब उनका सहारा है। हादसे के बाद सीता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें