फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर पथराव, कई अधिकारी घायल 

Mon, 11 Dec 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बवाल के बाद युवक को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरयां रघुनाथपुर गांव में रविवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिलाओं और पुरुषों ने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एक महिला आरक्षी के अलावा दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार की तहरीर पर 19 नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। सरयां रघुनाथपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन सुरक्षित की गई है। लेकिन इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।

ग्राम प्रधान उमाकांत यादव ने दो दिसंबर को निर्माण शुरू कराने की कोशिश की तो अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया। प्रधान ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की।

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक, कानूनगो राम विजय सिंह और लेखपाल विजय शंकर यादव तथा एसओ संदीप यादव, महिला आरक्षी तथा सिपाहियों के साथ रविवार दोपहर मौके पर गए। राजस्व टीम पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के  किए जा रहे प्रयास

अवैध कब्जा को ध्वस्त करने के दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर पथराव कर दिया। भीड़ ने थानाध्यक्ष संदीप यादव को धक्का देकर गिरा दिया और नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, एसओ, महिला आरक्षी सोनी सिंह और सिपाहियों अजय कुमार, अनुज को चोटें आ गईं।

सूचना पर फोर्स पहुंची। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ राजकुमार, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी भी पहुंचे। पुलिस ने एक हमलावर अच्छेलाल गुप्ता को पकड़ लिया। अन्य अतिक्रमणकारी जोगेंद्र गुप्ता और गंगाधर गुप्ता के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन महिलाओं ने दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस बारे में सीओ राजकुमार का कहना है कि हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें