फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 16 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पांडेयपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले फैजाबाद में वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर हरिशंकर दूबे की बेटे प्रशांत दूबे (25) ने रविवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। शाम करीब सात बजे वह अपने कमरे में गया था। उसे कई बार बुलाया गया लेकिन जवाब न मिलने पर रात करीब आठ बजे दरवाजा तोड़ा गया। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन


आननफानन में उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इकलौता पुत्र प्रशांत सुंदरपुर स्थित एक निजी कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। हरिशंकर दूबे रविवार को वाराणसी स्थित अपने घर पर थे। वह रविवार को अपनी बेटी गुंजा को बीएचयू में स्नातक की प्रवेश परीक्षा दिलाने ले गए थे। परीक्षा शाम पांच बजे खत्म हुई। जाम की वजह से वह शाम करीब साढ़े सात बजे घर पहुंचे। घर पहुंचने पर पत्नी ने बताया कि प्रशांत एक घंटे से अपने कमरे में है। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है।

करीब आठ बजे दरवाजा तोड़ा गया। प्रशांत का शव गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। सूचना के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों से पूछताछ की गई लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्रशांत के दोस्तों का कहना है कि रविवार की शाम उसने आवास विकास कॉलोनी में ही उनके साथ क्रिकेट खेला था। न जाने ऐसा क्या हुआ उसने फांसा लगा ली। कुछ दोस्तों का कहना था कि वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। इस बार में सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें