फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से शिकायत के बाद निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Jun 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
rs yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है। 24 मार्च को गिट्टी लदे एक ट्रक के चालक से दस हजार रुपये लूूट के मामले में गत दिनों सीएम से शिकायत के बाद शुक्रवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने निलंबित एआरटीओ और दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 गाजीपुर स्थित सिकंदरपुर निवासी शिकायतकर्ता पंकज राय के मुताबिक 24 मार्च को ओबरा से गिट्टी लादकर ट्रक यूपी 64 ई 5451 गाजीपुर जा रहा था। रात में लगभग साढ़े दस बजे ट्रक जनपद चंदौली के  टेंगरा मोड़ के समीप पहुंचा, तो एआरटीओ आरएस यादव व उनके दो सिपाही देव कुमार व अजीत कुमार ने उसे रोका व ओवरलोडिंग की बात कहने लगे।

ड्राइवर राजेश पटेल ने ट्रक के अंडरलोड होने की बात कही तो एआरटीओ के निर्देश पर दोनों सिपाही ट्रक को पास ही कांटे पर ले गए और बीस हजार रुपये की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


ड्राइवर ने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों सिपाही चालक को ट्रक के पीछे ले गए और मारपीट कर उसकी जेब से 10 हजार 200 रुपये छीन लिए। गाड़ी के कागज भी ले लिए। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने सूचना मालिक अजय सिंह को दी।

ट्रक मालिक ने आरएस यादव से पूछा तो उन्होंने वहां नहीं होने की बात कह कर फोन काट दिया। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को भी फोन से सूचना दी गई थी। लेकिन उन्होंने लिखित में शिकायत करने के लिए कहा।

इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव सहित शासन के कई उच्चाधिकारियों से पत्र के माध्यम से की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें