बीएसएफ ने पकड़ी 1 किलो हेरोइन
अबोहर। सीमा सुरक्षा बल की 169वीं बटालियन ने शुक्रवार सुबह भारत-पाक सीमा की गट्टी यारू चौकी के निकट पीले रंग के चार पैकेटों में लिपटी एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार कमांडेंट पीके पंकज के नेतृत्व में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान चौकी के निकट हैरोइन के चार पैकेट खेत में पड़े मिले, जिनका वजन एक किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कमांडेंट पंकज ने बताया कि तस्कर ने जवानों को चकमा देने के लिए एक किलो हेराइन के चार पैकेट बनाकर फेंके थे। जवानों ने उनकी इस योजना पर भी पानी फेर दिया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।