आनन-फानन में मकान मालिक के घर के लोग छात्रा को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।