फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी

Tue, 17 Oct 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
विज्ञापन
rajdhani express
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने पटना के आसपास महिला से छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना के आधार पर ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर आरपीएफ ने आरोपित जवान को उतार कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी ने जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सोमवार को असम के दिसपुर निवासी महिला ट्रेन के कोच संख्या बीई-एक के सीट संख्या 25 पर अधेड़ महिला दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी कोच में सवार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी और असम के मयानी स्थित आयुध फैक्टरी में कांस्टेबल मुकेश कुमार भी यात्रा कर रहा था।

पटना के समीप आधी रात के वक्त नशे में धुत सैन्यकर्मी  ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया तो टीटीई ने कंट्रोल को सूचित कर दिया। टीटीई ने तत्काल मुगलसराय कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


रात में दो बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची तो आरपीएफ ने जवान को हिरासत में ले लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस सबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें