फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोली मारी, इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 16 Mar 2020 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
घायल अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता को बदमाशों ने गोली मार दी। सभी बदमाश गोली मारकर वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मोड़ पर सोमवार को तीन बदमाश दिनदहाड़े पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के भतीजे और अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। कंधे में गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। जिला अस्पताल में एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा निवासी अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ सिंह(45) बाइक से रसड़ा तहसील की ओर जा रहे थे। वे अभी अखनपुरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाशों ने उन्हें चलती बाइक पर ही गोली मार दी।

गोली लगते ही अधिवक्ता गिर गया। इस दौरान पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से भाग चुके थे।  स्थानीय लोग त्रिलोकीनाथ को तत्काल रसड़ा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण त्रिलोकीनाथ को जिला अस्पताल से एक्सरे के लिए सोनबरसा सीएचसी भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, वहीं तीसरा बदमाश फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें