फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे बीएचयू के शिक्षा संकाय प्रमुख, छात्रा ने लगाया आरोप

Thu, 18 Jul 2019 05:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

बीएचयू के शिक्षा संकाय प्रमुख पर एक शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत कुलपति से की है। कुलपति के निर्देश पर महिला सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, छात्रा और संकाय प्रमुख ने महिला सेल के सामने अपना-अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन


संकाय प्रमुख प्रो आरपी शुक्ला ने छात्रा के आरोपों को गलत बताते हुए कम उपस्थिति के बारे में आपत्ति जताना इसकी वजह बताया है। महिला सेल की ओर से अब रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जानी है।

छात्रा द्वारा आरोप लगाने की चर्चा बुधवार को सोशल मीडिया के साथ ही संकाय और विश्वविद्यालय परिसर में होती रही। छात्रा ने शिकायती पत्र में शिक्षा संकाय प्रमुख पर शारीरिक बनावट को लेकर कमेंट करने के साथ ही अन्य कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कुलपति के पास पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच महिला सेल को सौंप दी। उधर, महिला सेल के बुलावे पर 11 जुलाई को संकाय प्रमुख ने सेल के सामने अपना पक्ष रखा। इसमें उन्होंने छात्रा के अनुपस्थित रहने और इस बारे में पूछताछ करने पर इस तरह के आरोप लगाने की बात कही है।

विज्ञापन

शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो आरपी शुक्ला का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप पूर्णतया गलत है। ऐसा कर मुझे बदनाम किया जा रहा है। उपस्थिति के बारे में जब पूछताछ की गई तो इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। महिला सेल को इससे अवगत कराया जा चुका है।

कुलपति प्रो राकेश भटनागर ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलने के बाद मामले को महिला सेल भेजा गया है। यहां जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें