फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र हत्याकांड: रात भर हुआ पोस्टमार्टम, घरवाले शव गांव ले जाने की जिद पर अड़े, पुलिस मना कर रही

Thu, 18 Jul 2019 02:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र हत्याकांड में नौ शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया, लेकिन प्रशासन ने शवों को घरवालों को नहीं सौंपा है। गुरुवार सुबह से घरवाले शव गांव ले जाने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों की वजह से एडीजी वाराणसी और कमिश्नर रात साढ़े 10 बजे तक गांव में डटे रहे। रात 12 बजे के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में शुरू हुआ, जो सुबह छह बजे तक चला। जिला अस्पताल में नौ शवों का पोस्टमार्टम हुआ है, जबकि एक शख्स की मौत वाराणसी में अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। पूरी रात गांव में मातम पसरा रहा।





शवों को गांव ले जाने के लिए मना कर रही पुलिस
परिजनों का कहना है कि कई मृतकों के परिवारवाले घर पर ही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन शवों का दाह संस्कार हिंदुआरी में कराने के लिए घरवालों को मनाने में जुटा है। मौजूद परिजनों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शव का दाह संस्कार यहीं राबर्ट्सगंज क्षेत्र में करने की बात कह रहे हैं जबकि परिजन सभी शवों को गांव ले जाने पर अड़े हैं। प्रशासन का कहना है कि अगर शव गांव में गए तो विवाद बढ़ सकता है।

विज्ञापन

रात भर शवों की रखवाली करती रही पुलिस
जिला अस्पताल में मृत नौ लोगों का पोस्टमार्टम हो गया, लेकिन रात में जिला प्रशासन ने शवों को घरवालों को सुपुर्द नहीं किया। प्रशासन को इस बात का डर था कि रात में शवों के जाने पर बवाल हो जाएगा। डीएम के निर्देश पर रात भर फोर्स के साथ सदर एसडीएम और सीओ शवों की रखवाली करते रहे। 

मृत लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे भजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गोड़

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, ओबरा विधायक संजय गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा आदि मृतकों के परिजनों को शवों का दाह संस्कार करने के लिए मना रहे हैं। डीएम और एसपी भी मौजूद हैं। लेकिन घरवालों का कहना है कि मृतकों के घरवालों को 10-10 बीघा जमीन और 20 लाख मुआवजा मिलेगा, तभी शव का दाह संस्कार करेंगे।
विज्ञापन


मृत लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार ऊर्फ लल्लू

कांग्रेसियों ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम :
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मृतकों के परिजनों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधान मंडल अध्यक्ष/विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने डीएम और एसपी से 24 घंटे के भीतर मुख्य हत्यारोपी प्रधान को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सीबीआई और हाईकोर्ट के पूर्व जज से जांच कराने की मांग की। मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग की। मांगें पूरी ना होने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें