उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने एसपी कार्यालय के सामने एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन मासूमों के साथ आग लगाकर जान देने की कोशिश की। इससे पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए।
जौनपुर एसपी कार्यालय के सामने नगौली निवासी राजेंद्र विश्व कर्मा ने अपने और अपनी पत्नी के साथ तीन मासूम बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया, और आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों ने सभी को मौके से हटाया, उसके बाद पीड़ितों को एसपी के सामने लाया गया जहां एसपी ने उनकी पूरी बात सुनी और अपने पुलिस को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। उधर पीड़ित ने एसओ सुजानगंज पर जमीन के विवाद में सुनवाई ना करने आरोप लगाया है।