गत माह वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल के बाथरूम में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अस्पताल में लेकर आया था।
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला और उसके बुआ की ज्वैलरी भी ले उड़ा था। पीड़ित महिला जौनपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से की है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह मामला गत माह 15 जनवरी को प्रकाश में आया था। दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के पास दो महिलाओं को रोते बिलखते देख लोगों ने 100 नंबर को फोन कर पुलिस बुलाया था। पुलिस के आने पर महिलाओं ने जब अपनी पीड़ा बताई तो अस्पताल में हड़कंप मच गया था।
दोनों महिला बुआ और भतीजी हैं। अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर मौजूद 50 वर्षीय महिला और उसकी 30 वर्षीय भतीजी ने बताया कि दोनों रविवार (15 जनवरी )की सुबह घर से जफराबाद के लिए निकली थी।
इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला और बातचीत में उन दोनों के परिवार का पूरा विवरण बताने लगा। विश्वास में लेते हुए युवक ने महिला से कहा कि उसके बेटे की नौकरी दीनदयाल अस्पताल में लग गई है, अगर वह चले तो वो कॉल लेटर दिला देगा।