बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम फर्जी पासपोर्ट के सहारे थाईलैंड जा रहा युवक पकड़ा गया। जांच अधिकारी ने उसे फूलपुर पुलिस को सौंप दिया।
बाबतपुर एयरपोर्ट प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तमिलनाडु निवासी राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
तमिलनाडु के त्रिचना निवासी राजेंद्र (32) ने बताया कि वह बाबतपुर एयरपोर्ट से थाईलैंड जाता और वहां से कोलंबो।
गुरुवार शाम वह थाई एयरवेज की फ्लाइट से बैंकाक जा रहा था। सिक्योरिटी होल्ड एरिया के गुजरने के बाद जब वह अंतिम जांच काउंटर पर पहुंचा तो जांच अधिकारी लवली को उसके पासपोर्ट पर संदेह हुआ।
राजेंद्र से पूछताछ शुरू हुई। पहले तो जांच अधिकारियों को छकाता रहा लेकिन आखिरकार स्वीकार किया कि पासपोर्ट फर्जी है। उधर इसकी जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसियों ने भी राजेंद्र से पूछताछ की है।