फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसारः हवस में अंधा पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Fri, 14 Apr 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज - फोटो : demo
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मडि़याहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बयान की वीडियोग्राफी और मेडिकल कराया जा रहा है। 

मडि़याहूं थाना क्षेत्र के आरोपी की तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। वह अक्सर नशे में डूबा रहता है। उसकी हरकतों से आजिज आकर उसकी पत्नी तीन साल पहले एक लड़की और एक लड़के को लेकर अपने पिता के पास मुंबई चली गई। शेष बच्चे पिता के साथ ही रहते थे।

उसकी नाबालिग एक बेटी ने फोन पर मां को घटना से अवगत कराया। उसने बताया कि उसके पिता जब भी शराब पीकर आते हैं तो उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते हैं। मना करने पर पीटते हैं। मुंबई से उसकी मां घर आई और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने मारने पीटने, धमकी और दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर आरोपी का कहना है कि वह निर्दोष है, उसके ससुर और पत्नी ने साजिश के तहत घिनौना आरोप लगाकर उसे फंसाया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई उजागर होगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें