फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति सहित छह पर केस

Sat, 18 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डायल 100
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सोयेपुर की विवाहिता रोहिणी की हत्या के आरोप में शुक्रवार को पति संदीप उर्फ लल्ल्न सहित ससुराल के छह के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बांदा जिले के मऊ निवासी जानकी शरण पांडेय के अनुसार उनकी बेटी रोहिणी की शादी दो साल पूर्व सोयेपुर के रामकिशोर के बेटे संदीप से हुई थी। विवाह के बाद से ही रोहिणी को ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को संदीप ने फोन कर बताया कि रोहिणी की मौत हो गई है। जानकी शरण पांडेय के अनुसार उनकी बेटी रोहिणी को जहर देकर मारा गया था। उनके पहुंचने से पहले ही रोहिणी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें