फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पिता की रिवाल्वर से चली गोली, बेटे की हुई मौत

Wed, 11 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
गोली लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
विज्ञापन
मिर्जापुर के  कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक युवक को उसके ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मंगलवार की देर रात गोली लग गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की देर रात मकरीखोह  निवासी विक्रम कुमार राठौर (24) अपने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि विक्रम तड़प रहा है और खून से लथपथ है।
उसके पेट में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे आनन फानन में अस्पताल लाए। हालत चिंताजनक होते देख उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली उनके पिता राकेश कुमार राठौर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली बताई जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी होने पर कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने उसके पिता राकेश राठौर पर असलहे का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें