फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों की पिटाई कर बाइक की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना अंतर्गत गोढ़िया गांव स्थित साइकिल मिस्त्री मोहम्मद अनीस के दुकान पर सोमवार को मारपीट कर रहे मनबढ़ युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर फूलपुर बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोढ़िया निवासी प्रभुपाल और कृपा के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि मोेहम्मद अनीस ने बीचबचाव कर विवाद शांत करा दिया था। इससे नाराज होकर पड़ोसी गांव के कुछ मनबढ़ मोहम्मद अनीस की दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिए। मोहम्मद अनीस का शोर सुन कर ग्रामीण भाग कर मौके पर आए और मनबढ़ों को घेर कर जमकर पीटा। पिटाई में घायल हुए मोहम्मद अनीस को पिंडरा स्थित पीएचसी पर भर्ती कराया गया है और उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फूलपुर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें