फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर खनन पठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। शासन-प्रशासन के दावे के बावजूद क्षेत्र के पहाड़ियों पर अवैध खनन और परिवहन बेखौफ जारी है। क्षेत्र में 13 अवैध क्रशर प्लांट बी चल रहे हैं। बाणसागर नहर का पत्थर बिना परमिट ढोया जा रहा है।
क्षेत्र के दाढ़ीराम, सरसो, सेमरी, गोपलपुर, बेदौली, पथरौर, सिरसी, लौरिया, दांती बंहवा, मालपुर, उमरिया, ददरी बीट आदि जंगल के पहाड़ों पर अवैध खनन कर बड़े पैमाने पर पत्थर निकाले जा रहे हैं। इससे पेड़-पौधे खत्म हो रहे हैं। जल स्तर भी खिसक रहा है। जानकारों के अनुसार क्षेत्र में 13 क्रशर प्लांट, 13 पोकलेन, तीन दर्जन जेसीबी, दो सौ हाइवा व ट्रैक्टर पहाड़ों की खुदाई कर पत्थर निकाल रहे हैं। पुलिस, वनकर्मियों की मिलीभगत से एक ही परमिट पर महीने-महीने भर वाहनों से दिन-रात पत्थर की ढुलाई होती है। पहाड़ियों पर बोरवेल से सुरंग कर बारूद के सहारे हो रहे विस्फोट से जलस्तर नीचे जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार कोतवाली अंतर्गत लहौरा व रामपुर सक्तेशगढ़ क्षेत्र के जंगल में अनुमति के बगैर सत्ताधारियों की शह पर माफिया पहाड़ के पहाड़ गायब कर रहे हैं। अवैध खनन से क्रशर प्लांट धड़ल्ले से चल रहे हैं। क्षेत्र में खनन का एक बहुत बड़ा हब है। पहाड़ों को तोड़कर सैकड़ों फीट की गहराई तक अनगिनत ताल बन गए हैं। खनन माफिया लीज के बाहर आकर मानक की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें