फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को रंगदारी---AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत भरलाई में नर्सिंगहोम संचालित करने वाले डॉक्टर से बीते 15 जून को 30 लाख की रंगदारी मांगी गई थी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी उसकी पड़ताल सर्विलांस की मदद से की गई तो वो जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक का निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता लगा कि गोपालापुर बसगोतान निवासी अखिलेश सिंह ने रंगदारी मांगी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन

शिवपुर क्षेत्र में नर्सिंगहोम संचालित करने वाले डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने से पांच दिन पहले जौनपुर के एक डॉक्टर से भी रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी के इन दोनों मामलों को लेकर दोनों जिलों की पुलिस में हड़कंप मच गया था। शिवपुर थाने पहुंचे पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि 15 जून की दोपहर एक घंटे में उनके मोबाइल पर तीन बार धमकी भरी कॉल आई और जमकर गालीगलौज किया गया। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई। धमकी भरी कॉल को लेकर डॉक्टर और उनका पूरा परिवार भयभीत था। इस संबंध में शिवपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने का आरोपी अखिलेश सिंह गिरफ्तार नहीं किया जा सका और उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी हत्या के संबंध में हमें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें