तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छह वर्षीय बालिका सोमवार को बकरी चराने गई थी। वहां गांव के ही दो किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर बालिका की मां ने थाने में दोनों किशोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर छापेमारी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों आरोपी तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सोमवार की शाम गांव की रहने वाली छह वर्षीय बालिका सिवान में बकरी चराने गई थी। सुनसान देखकर दोनों किशोरों ने बालिका को पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में बालिका रोते हुए घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया गया। शाम को जिला चिकित्सालय मेें बालिका का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। डाक्टरों ने बालिका से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की।