फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना के जंघई नागरिक इण्टर के पास अपने घर मौजूद कोयला व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया ।गंभीर रुप से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के सरायममरेज निवासी जंघई सरायममरेज निवासी अरविन्द कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह 43 वर्ष कोयला का व्यापार करते हैं वह मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई में नागरिक इण्टर कालेज के पास अपना आवास बनाकर रहते हैं । शनिवार रात नौ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी दो बाइक से पहुचे चार बदमाशो ने निशाना बनाकर ताबड तोड फायरिंग कर दी। जिससे मुन्ना सिंह बचने के लिए भागने लगे पर तीन गोली उनके पैर मे लगी और वह बेहोश हो गये। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौडे तो बाइक सवार बदमाश भागने मे सफल रहे। मुन्ना के भाई नन्दा सिंह ने बताया की उन्होने तुरन्त डायल सौ नंबर पर सूुचना दी तो मौके पर पहुची पुलिस इलाज केलिए मछली शहर ले गयी ।जहा हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें