फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढऩ के जीएसटी दफ्तर में सोमवार की देर शाम जबलपुर सीबीआई की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने के आड़ में मिले साक्ष्यों के आधार पर दो अधिकारियों के गिरफ्तार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विन्ध्यनगर निवासी फिल्मी गाने यूटूब में अपलोड करने वाले शिकायतकर्ता रामानुग्रह विश्वकर्मा ने पहले जीएसटी ऑफिस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बाद में उसने अपने रजिस्ट्रेशन को फाइल कराने के लिए जीएसटी आफिस बैढऩ में आवेदन दिया। जहां चर्चाएं हैं कि जीएसटी के सुपरिटेंडेंट विवेक कुमार ने शिकायतकर्ता से दो हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने विधिवत इनका संभवतऱ् वीडियो व आडियो तैयार कर जबलपुर सीबीआई के यहां शिकायत की । जिसके आधार पर सोमवार की शाम जबलपुर सीबीआई की टीम के साथ-साथ बैढऩ के दर्जन भर अन्य अधिकारियों के साथ जीएसटी टीम ने दबिश देते हुए सुपरिटेंडेंट विवेक कुमार एवं इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विवेक कुमार के एनटीपीसी आवास में भी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गयी। हालांकि चर्चा है कि उनके आवास से करीब कुछ नगदी व मंगलसूत्र तथा जमीन क्त्रस्य संबंधी दस्तावेज मिले हैं। वहीं इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार जायसवाल भी इसी लपेटे में आ गये हैं। इधर सूत्रों का कहना है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पा रही है कि शिकायतकर्ता से जीएसटी आफीस के दोनों अधिकारी रिश्वत ले रहे थे। दफ्तर के सूत्रों के अनुसार मौके पर टीम पहुंच विवेक एवं कृष्ण कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। फिलहाल सीबीआई के इस कार्रवाई के बाद उक्त दफ्तर में हड़कम्प मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें