फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियोें के पास से मिला मोबाइल, नगदी और तंबाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला जेल में शुक्रवार की शाम डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की। इस दौरान बैरक नंबर एक और दो के अहाता से मोबाइल मिला, जिसकी कॉल डिटेल खंगालने के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। इसके साथ ही कुछ बंदियों के पास से नगदी और तंबाकू बरामद की गई। औचक छापेमारी से कारागार प्रशासन और बंदियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने दस थानों की फोर्स और पीएसी के साथ जिला जेल में छापेमारी की। तकरीबन एक घंटे तक चली छापेमारी के दौरान सभी बैरकों, अस्पताल, भोजनालय व शौचालय को पुलिस कर्मियों ने एक-एक कर खंगाला और बंदियों की तलाशी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य क्रम में चेकिंग की गई थी। जेलर को साफ सफाई पर गंभीरता से ध्यान देने के लिए कहा गया है। बंदी अनुशासित तरीके से रहें और जेल में मोबाइल का इस्तेमाल न होने पाए, इसके लिए जेलर को ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें