फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंध विद्यालय का जल्द शुरू होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय मेें चार दिनों से चल रहे छात्रों के धरने का जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया। गुरुवार की रात विद्यालय कमेटी के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर विद्यालय को पूर्व की भांति चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि यदि कमेटी विद्यालय को चलाने में विफल हो रही है तो कमेटी भंग कर दी जाए और नई कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके बाद कमेटी के लोग विद्यालय को संचालित करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को कमेटी और जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय दृष्टि संघ के महासचिव ने जिलाधिकारी से मिलकर बच्चों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। शिव कुमार सिंह, बृजेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने विद्यालय चलवाने का आश्वासन दिया है और यदि कमेटी इसमें फेल होती है तो राष्ट्रीय दृष्टि संघ इसे चलाएगा। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन विद्यालय को चलाने का प्रयास कर रहा है।
वहीं छात्रों का अनशन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। छात्रों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को बंद कर इसकी सूचना छात्र-छात्राओं के घर टीसी भेज दी। उनकी बोर्ड परीक्षाएं भी हैं और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि जब तक विद्यालय शुरू नहीं होता है वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें