फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी  कोतवाली क्षेत्र के सांसद आदर्श नगवा गांव की पुनर्वास कालोनी में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके शव खेत के पास चट्टानों के बीच मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही जहर की शीशी भी मिली। दोनों एक दिन पहले से घर से लापता थे। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नगवां निवासी सुरतिया (19) और उमाशंकर (20) बघाड़ू स्थित इंटर कालेज में पढ़ते थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे। पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गया। इस पर कुछ लोगों ने टोकना भी शुरू कर दिया था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे दोनों घर से लापता हो गए थे। शनिवार की सुबह पुनर्वास कालोनी के पास सिवान की ओर गए तो चट्टानों के पास दोनों के शव मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार, दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही जहर की शीशी भी पाई गई। घटनास्थल से एक किमी दूरी पर युवक का घर है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस पर परिवार के लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। सीओ सुनील कुमार विश्नोई का कहना है कि घटना की सूचना युवती के पिता से मिली थी। प्रथमदृष्ट्या खुदकुशी का मामला सामने आया है। दोनों ने जान क्यों दी, इसका पता नहीं चल सका है। फिर भी हर पहलू से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें