पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को 278 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक युवक को 250 ग्राम और दो अन्य युवकों को 28 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहला मामला बालूगंज थाने का है। इसमें पुलिस ने चौपाल के एक युवक को 250 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। वहीं थाना छोटा शिमला के तहत दूसरे मामले में रोहडृू और बिहार के युवकों को 28 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।
पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर पुलिस की टीम जतोग के पास नाकेबंदी की थी। इसी बीच एक युवक को 278 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तीनों युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस जांच में जुट गई है।