फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात नगर के दो प्रतिष्ठानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। कैली रोड स्थित आभूषण की दुकान से लगभग एक लाख 60 हजार रुपये और मॉडल शॉप से पंद्रह हजार का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


नगर निवासी संतोष सेठ की कैली रोड पर आभूषण की दुकान है। चोरों ने बीती रात दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर घुसे दुकान को खंगाल डाला। सुबह संतोष ने जब दूकान खोली तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। आलमारी और कैश काउंटर टूटे थे और सामान बिख्ररा पड़ा था। दूकान में बही और खातों के अलावा और कुछ भी शेष नहीं बचा था। भुक्तभोगी संतोष ने बताया कि चोरों ने 60 हजार रुपये के सोने और 90 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषणों के साथ ही काउंटर में रखे लगभग दस हजार रुपये चुरा लिए हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी जमा हो गए और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं चोरी की दूसरी वारदात भी कैली रोड पर ही हुई।

पुलिस लाइन के ठीक पीछे नागेंद्र सिंह की मॉडल शॉप का शटर तोड़कर चोर पांच हजार रुपये नकद और लगभग दस हजार रुपये मूल्य की बीयर और अंग्रेजी शराब साथ ले गए। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें