बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मुलायम नगर के समीप अनियंत्रित डीसीएम ने सामने से आ रहे हैं ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम घटनास्थल पर ही पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायल डीसीएम चालक को जिला अस्पताल भेजवाया जहां। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूल से घायल चालक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के विसुकिया गांव निवासी चालक पप्पू गुप्ता (35) साल डीसीएम पर सामान लादकर गड़वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान महबूब मंजिल के समीप बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। जिसके बाद अनियंत्रित डीसीएम चालक अपने वाहन को लेकर तेज रफ्तार में गड़वार की ओर भाग रहा था। इसी बीच मुलायम नगर के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम मौके पर पलट गई। जिसमें दबकर डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। वहीं सहचालक भागने में सफल रहा। डीसीएम चालक को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल पप्पू को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।