सिपाही की बेटी के साथ सोमवार शाम छेड़खानी होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी तीन युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर अन्य दो की तलाश शुरू कर दी।
आरोप के अनुसार सोमवार की शाम युवती दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। तहरीर पर कार्रवाई करते पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार कर लिया। तीनाें आरोपियों पर छेड़खानी एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।