फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में चालक को जलाने की कोशिश-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के नाहरपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात एक टाटा मैजिक के चालक की पिटाई कर मनबढ़ों ने उसे गाड़ी में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे बचाया व अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर ब्लाक के कंप्यूटर आपरेटर मनोज सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजपुर रुखार गांव निवासी कमलेश यादव (34) पड़ाव से राजाबाजार तक टाटा मैजिक में सवारी ढोता है। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे वह घर जा रहा था कि नाहरपुर गांव के पास सिल्वर रंग की इनोवा कार और बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। दो बदमाश गाड़ी में सवार हो गए। खतरा भांपकर कमलेश ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने हमला कर दिया, तब तक वह पेट्रोल पंप के पास पहुंच गया और उसने गाड़ी रोक दी। बदमाशों ने उसे बाहर खींचकर लोहे की राड से बुरी तरह पीटा और बाद में उसे मैजिक में बैठाकर गेट लाक कर दिया तथा पीछे की सीट पर पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने हवा में तीन राउंड फायरिंग भी की। लोगों ने चालक खींच कर गाड़ी से निकाला और सीएचसी बदलापुर ले गए जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । मारपीट का कारण एक दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। सोमवार की शाम को राजाबाजार रोड पर महराजगंज में एक बच्ची जीप की चपेट में आकर घायल हो गई थी। कमलेश घायल बच्ची को अस्पताल ले गया और इलाज कराकर लौटा था। इस बीच चालक जीप लेकर भाग गया था। कमलेश ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जीप ब्लाक के कर्मचारी मनोज सिंह के रिश्तेदार की थी। इस मामले में कमलेश और मनोज से कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें