फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिस गई चप्पल पर नहीं हटा पोखरे से कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिला निर्देश कार्रवाई का
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्त विगत कई महीनों से बिलरियागंज स्थित पोखरे पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कई गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कब्जेदार अब उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को उक्त मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद गुप्त का कहना है कि उनके पूर्वजों द्वारा जनहित में बिलरियागंज में पक्का पोखरा बनवाया गया। जिसके भीटे पर कुछ भू-माफियाओं ने जबरदस्ती कब्जा कर निर्माण कराना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में थानाध्यक्ष, एसडीएम सगड़ी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन भू-माफियाओं के प्रभाव में इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। भूमाफियाओं का विरोध करने के कारण उन लोगों द्वारा उन्हें बराबर धमकी दी जा रही है। जबकि इस संबंध में वह थाना दिवस से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक कई प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को उक्त मामले में कार्रवाई का निर्देेश दिया है। जिलाधिकारी के गैर मौजूदगी में उन्होंने यह पत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा। एडीएम प्रशासन ने उक्त मामले में एसडीएम सगड़ी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें