फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में पांच हजार ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले में जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शहर के विभिन्न इलाकों से पहले दिन पहुंचे पांच हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के लगे 65 स्टॉलों पर जहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया वहीं जांच के बाद जरूरी दवाइयां भी दी गई।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू परिसर में रेक्टर प्रो. वीके शुक्ल ने मेले का उद्घाटन करने के बाद स्टॉलों का अवलोकन किया। आयुर्वेद संकाय प्रमुख और मेला संयोजक प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी के निर्देशन में इस दौरान अलग-अलग बीमारियों के कारण और बचाव के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हैंड बिल भी बांटा गया। इसके अलावा स्पीरिचुअल हिलिंग के साथ-साथ खान-पान में रसायन गुण युक्त औषधीय पौधों (व्याधिक्षमत्व) के उपयोग हेतु उनको अपने किचेन गार्डेन में लगाने तथा सेवन का प्रारूप बनाने की विधि (कल्पना) भी बताई गई। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसके माथुर, उप चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जीएन श्रीवास्तव, वार्षिकोत्सव संयोजक प्रो. टीपी चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
दो दिवसीय मेले के पहले दिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण, बोन मिनिरल डेन्सीटी परीक्षण, अल्ट्रासाउंड केन्द्र, द्रव्यगुण विभाग, सीसीआई. लैब, वेलनेस सेन्टर, ब्रह्मकुमारी एवं सहजयोग एवं फिजियोलॉजी विभाग, टीबी-चेस्ट रोग विभाग, के स्टालों पर भारी भीड़ रही। उधर काय चिकित्सा, पंचकर्म, ट्रामा सेन्टर एवं एनेस्थीसीया विभाग ने सी.पी.आर. द्वारा हृदयाघात, दुर्घटना के समय जान बचाने की जानकारी और अन्य रोग निवारण विधियों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें