फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (मधुपुर/केकराही )। कोतवाली क्षेत्र के तिनताली गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में भतीजे ने सिर पर ईंट मारकर चाचा मदन (50) उपाध्याय की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे मदन उपाध्याय और उनके छोटे भाई राजेश के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए। इस दौरान भतीजे रवि शंकर उपाध्याय ने ईंट से मदन उपाध्याय के सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण मदन गिर पड़े। घरवाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे दीपक उपाध्याय की तहरीर पर रवि शंकर उपाध्याय और दद्दन उपाध्याय के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केेस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें