फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बच्चे के साथ लगाई आग-JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा/जौनपुर। मलिकानपुर गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने सोमवार दोपहर डेढ़ साल के पुत्र और खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि मासूम की हालत गंभीर है। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोतीलाल गौतम की शादी 2007 में सिकरारा थाना क्षेत्र के महेशपुर खपरहां में तारा देवी (27) के साथ हुई थी। तारा देवी को दो बच्चे तीन साल की सोनाली और डेढ़ साल का कृष्णा है। परिवार में छोटी-छोटी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर तारा का परिवार वालों से झगड़ा हो गया। घर वालों ने तारा देवी के मायके वालों को इसकी जानकारी दे दी। बताया जाता है कि झगड़े से गुस्साई तारा देवी दोपहर में दोनों बच्चों को कमरे में ले जाकर मिट्टी का तेल उड़ेलने लगी। लेकिन, किसी तरह मौका पाकर सोनाली भाग गई। इसके बाद तारा ने खुद और कृष्णा पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंच कर आग बुझाते, दोनों झुलस गए थे। एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखकर हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कृष्णा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें