फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर हादसे की तफ्तीश कर रही क्राइम ब्रांच एसपी ट्रैफिक के बाद नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सिगरा थानाध्यक्ष और कैंट रोडवेज चौकी प्रभारी से भी पूछताछ करेगी। पूछा जाएगा कि सेतु निगम द्वारा रूट डायवर्जन और अतिक्रमण हटाने के संबंध में की गई मांग को लेकर संबंधित विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही सेतु निगम द्वारा इस संबंध में लिखे गए पत्रों को भी उपलब्ध कराने को कहा जाएगा। रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) और आईआईटी बीएचयू व कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

15 मई की शाम निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से रेलवे की एईएन कॉलोनी के सामने 15 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। सेतु निगम के सात अभियंताओं और एक ठेकेदार को गिरफ्तार करने के साथ ही तफ्तीश के क्रम में अब तक 52 लोगों का बयान क्राइम ब्रांच की ओर से दर्ज किया जा चुका है। वहीं, आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल किए गए जमानत संबंधी आवेदन पर मांगा गया जवाब क्राइम ब्रांच की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि एसपी ट्रैफिक से पूछताछ के बाद उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजी साक्ष्य का अध्ययन किया जा रहा है। मामले की विवेचना अभी जारी है और आवश्यकतानुसार अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। हम यह प्रयास है कि ठोस साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपियों को अदालत से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें