फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़= पत्रकार ने अपनी जमीन में बनवाई थी बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेजवां गांव निवासी पत्रकार रियासत हुसैन की बाउंड्री उनके खुद की जमीन में बनवाई गई थी। इस बाउंड्री का निर्माण दस वर्ष पूर्व करवाया गया था। सोमवार को राजस्वकर्मियों की टीम द्वारा की गई पैमाइश के दौरान सच का पता चलने पर विरोधियों के होश उड़ गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने निजी स्वार्थ के चलते सहयोगियों की मदद से रविवार को जबरन दीवार को ढहवा दिया। एसपी रविशंकर प्रसाद ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मेजवां गांव निवासी रियासत हुसैन का आरोप है कि ग्राम प्रधान राममिलन प्रजापति रविवार को राममिलन अपने अन्य समर्थकों को लेकर पहुंचे और जबरन उनकी बाउंड्री ढहवा दी। ग्राम प्रधान अपने घर के लिए रास्ता बनवाना चाहता है। जिसका विरोध किया था। सोमवार को तहसीलदार फूलपुर जंगबहादुर यादव ने राजस्व टीम का गठन कर जमीन की पैमाइश करने के लिए भेजा। पैमाइश के दौरान पता चला कि ग्राम प्रधान आदि ने रियासत की जो दीवार ढहाई है वह पुरानी और उनके जमीन में बनी है। राजस्वकर्मियों ने अपनी इस रिपोर्ट को तहसीलदार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें