फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह क्षेत्र में सात घंटे में आठ बार गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तापमान के बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति के बाधित होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम से देर रात तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कई बार बिजली गुल हुई। इसके चलते आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परेशान लोगों का कहना था कि जब अभी यह हाल है तो मई और जून के महीने में क्या होगा।
विज्ञापन

मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट, महेशपुर, शिवदासपुर, लहरतारा सहित आसपास के अन्य इलाकों में शाम चार बजे से रात 11 बजे केे बीच आठ बार बिजली गुल हुई। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि लहरतारा में फ्यूज उड़ने के साथ ही क्षेत्र के एक ट्रांसफार्मर का डीओ उड़ गया था। इसके साथ ही लोकल फाल्ट के चलते भी दिक्कत आई। खामियों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। उधर, नीचीबाग सहित शहर के कुछेक अन्य इलाकों में पोल शिफ्टिंग, केबल का तार बदलने, ट्रिपिंग और ओवरलोड जैसी समस्याओं के कारण बिजली आपूर्ति की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
पुराना पुल पुलकोहना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे स्थानीय लोगों को काफ ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रीय लोगों को सबसे अधिक समस्या पानी को लेकर हुई। पीने के पानी के लिए भी लोगों को तरसते देखा गया। एसडीओ ने बताया कि केबल का तार बदलने का काम चल रहा है, जिससे सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। केबल बदलने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें