फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जलकल जीएम का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पेयजल की समस्या ने गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। परेशान जनता सड़कों पर उतर रही है। हैंडपंप खराब होने और दूसरा विकल्प नहीं होने से नाराज संत रघुवर नगर और तुलसीपुर के लोगों ने गुुरुवार को भेलूपुर स्थित जलकल महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। जनता के साथ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि 48 घंटों के अंदर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वह जलकल में तालाबंदी कर बेमियादी धरना देंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस नेता दिनेश कुमार तिवारी और पूर्व पार्षद पुन्नू लाल बिंद के नेतृत्व में लोगों ने जलकल महाप्रबंधक नीरज गौड़ का घेराव किया। उनका कहना था कि महीनों से दूषित जलापूर्ति की समस्या बनी है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जलकल शुद्ध पानी मुहैया कराने में असफल साबित हो रहा है। तमाम मोहल्लों में पानी की समस्या गहराती जा रही है। इस अवसर पर सैय्यद साजिद अली, राजेश त्रिपाठी, मोहन तिवारी, स्नेह जायसवाल, कुलदीप शर्मा, कमाल जमां, रमाशंकर पांडेय, अभिषेक चौरसिया आदि माजूद रहे।
लोगों का कहना है कि पाइप लाइनें पुरानी व जर्जर हो चुकी हैं। इसी वजह से यह अक्सर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ट्यूबवेल की मोटरों के जलने से भी समस्या बढ़ रही है। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही की वजह से यह कमियां दूर नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में तमाम जगहों पर लगे हैंडपंप महीनों से खराब हैं। लोगों का कहना है कि अगर ये हैंडपंप दुरुस्त कर दिए जाएं तो काफ ी हद तक पानी की समस्या दूर हो जाएगी। हर साल यूपी जल निगम पेयजल इकाई को इस मद में बजट मिलता है, लेकिन कुछ ही जगहों पर हैंडपंप ठीक किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें