फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगंगा का प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफार्म अचानक बदले जाने की घोषणा से यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस बीच रेलवे ट्रैक पार कर कई यात्री प्लेटफार्म नंबर आठ से तीन पर पहुंचे। संयोग अच्छा था कि इस बीच कोई ट्रेन नहीं गुजरी। आपाधापी में कई यात्रियों को चोट आईं। इस बीच जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके से नदारद रहे और अधिकारियों ने प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर शाम छह बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर शिवगंगा एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन की जनरल बोगी में जगह पाने के लिए यात्री लाइन लगाकर इंतजार कर रहे थे। इसी समय अचानक घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर आठ से न जाकर प्लेटफार्म नंबर तीन से जाएगी। यह सुनते ही सभी यात्री लाइन में आगे होने के चक्कर में फुटओवर ब्रिज से न जाने की बजाय रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर भागने लगे। इसके चलते कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल दिखा। इस संबंध में रेल अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा जबकि कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर आठ पर कुछ तकनीकी दिक्कत आने के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना किया गया।
मिर्जापुर से आई दिव्यांग किशोरी सुनैना को उपचार करने के लिए परिजनों के साथ नई दिल्ली जाना था। परिजनों के साथ प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची सुनैना को पता लगा कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से जाएगी। इसे लेकर सुनैना और उसके परिजन खासे परेशान रहे। साथ ही, रेलवे के अधिकारियों को भी जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें