आजगमढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर नहर के पास बदमाशों ने बैंकमित्र को गोली मार कर 1.36 लाख रुपये लूट लिए। वहीं, अस्पताल ले जाते समय बैंकमित्र की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रमेश यादव(38) पुत्र झिनकू निवासी भवानी पट्टी थाना कप्तानगंज बैंक मित्र है। मंगलवार शाम बैंक से रुपये निकालकर स्कूटी से घर आ रहा था। चार बजे पासीपुर नहर के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। स्कूटी छीनकर भाग गए।
बैंकमित्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, चार किमी दूरी पर स्कूटी बरामद हुई। बदमाश डिक्की तोड़कर 1.36 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे।