फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन के नकली उपकरण बेच रहे थे चार दुकानदार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स में शुक्रवार की रात मोबाइल की चार दुकानों में कंपनी के अधिकारियों और पुलिस ने छापा मारा। दुकानों से आईफोन के नकली उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर सिगरा थाने में चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आईफोन से अधिकृत ग्रिफ्फिन आईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के उत्तर क्षेत्र के प्रबंधक संदीप तंवर ने बताया कि काफी दिनों से आईफोन के नकली उपकरण रथयात्रा स्थित चार दुकानों से बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिले के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सिगरा थाने की पुलिस से सहयोग मांगा गया। इसके बाद रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स में संचालित वन्या इंटरप्राइजेज, इनफिनिटी सॉल्यूशन, दृष्टि मोबाइल एसेसरीज और रॉकी मोबाइल शॉप पर छापा मारा गया। चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में आईफोन के नकली उपकरण मिले। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा एके ओझा ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें