फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सा क्षेत्र में सात घंटे में दो महिलाओं की चेन छीनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा क्षेत्र में सोमवार को काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने सात घंटे के भीतर सरेराह दो महिलाओं की चेन छीन ली। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई थी। वहीं, भीड़भाड़ के बीच सरेराह हुई दोनों घटनाओं ने पुलिस की सतर्कता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत विनायका निवासी विकास सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह गुरुबाग क्षेत्र में दोपहर में 12 बजे के लगभग खरीदारी करने गई थी। दुकान से खरीदारी कर अनुपमा बाहर निकली थी, इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश उनके गले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली। अनुपमा के अनुसार उनकी चेन दो तोला सोने की थी। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे। वहीं, दूसरी घटना रात सात बजे के लगभग की है। भदोही निवासी मनोज गुप्ता अपनी पत्नी सोनी को लेकर चंदौली स्थित ससुराल गए थे। गुरुबाग में एक शोरूम में खरीदारी के बाद दंपती पैदल ही दूसरी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश सोनी बीके गले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन लिए। सोनी के अनुसार, उनकी चेन की कीमत 70 हजार रुपये थी। लक्सा थाने में दोनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें