वाराणसी। चोरी की 40 मोबाइल के साथ भेलूपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। चारों की शिनाख्त बजरडीहा क्षेत्र के आसिफ जमाल उर्फ सोनी, खालिद जमाल उर्फ राजा, आसिफ जमाल और मोहम्मद मूसा के तौर पर हुई है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय से कई लोगों ने शिकायत की थी कि मुहर्रम के दिन ताजिया जुलूस के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया है। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि कुछ लोग चोरी के मोबाइल इकट्ठा कर बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बजरडीहा चौकी प्रभारी अजय प्रताप यादव के साथ घेरेबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया। चारों ने बताया कि वह मेले और जुलूस में भीड़भाड़ का फायदा उठा कर लोगों का मोबाइल चुरा लेते थे और सस्ते दाम में बेच देते थे।