फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार आत्महत्या : पीडब्ल्यूडी में साथियों ने जमकर किया प्रदर्शन, पीएम-सीएम को भेजा पोस्टकार्ड

Sat, 07 Sep 2019 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी में साथियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड लिखकर भेजा।

विज्ञापन


पीएम-सीएम से मांग की कि घटना के मास्टरमाइंड एई एसडी मिश्र सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक पीएम-सीएम को पत्र भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।

सभा में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भूपेंदर सिंह ने कहा कि आवाज दबाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। लखनऊ में प्रमुख अभियंता वीके सिंह का घेराव करने के मामले में प्रदेश महामंत्री राजू वर्मा को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी, ठेकेदार अवधेश के खिलाफ जारी बिजली की आरसी वापस लेने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, बकाया बिलों के भुगतान और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग की गई। इस दौरान आगामी रणनीति तय की गई। अवधेश का फोटो रखकर ठेकेदारों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन करने वालों में युवराज, बृजेश पांडेय, गगन सिंह, संतोष गोल्डेन, मनोज मिश्र, राघवेंद्र सिंह, संदीप यादव, मनोज यादव, विवेक यादव, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमित सन्नी, दीपक पांडेय, शशिकांत सिंह, पप्पू राय, मुन्ना पाठक आदि शामिल रहे।

28 अगस्त को ठेकेदार अवधेश ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दो जेई मनोज सिंह, यूएस पांडेय, तीन एई आशुतोष सिंह, एसडी मिश्र, आरपी दूबे, चीफ इंजीनियर अंबिका सिंह और बिजली विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। एई आशुतोष सिंह और जेई मनोज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि एसडी मिश्र सहित अन्य आरोपी अब भी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें