फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मालिक के अपहरण का प्रयास: काले फॉर्चूनर कार में आए थे बदमाश, शोर मचाने पर भागे, छानबीन जारी

Fri, 30 Sep 2022 07:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर में कलकत्ता पेट्रोल पंप के संचालक विवेकानन्द सिंह का कार सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर कार सवार भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मालिक का अपहरण का असफल प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर के तरना स्थित कलकत्ता पेट्रोल पंप के संचालक विवेकानन्द सिंह का गुरुवार की रात कार सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। विरोध पर कार सवार भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। 

विज्ञापन

कलकत्ता पेट्रोल पंप के संचालक विवेकानंद के अनुसार रात नौ बजे काले रंग की फॉर्चूनर से चार बदमाश आए और जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। जिस पर शोरगुल होने पर पंप और होटल के कर्मचारियों के एकाएक दौड़ने पर चारों अपराधी खुद को घिरता देख मौके से भाग निकले। मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवपुर सतीश यादव पहुंचे और घटना का जायजा लिया।  पीड़ित ने वाहन सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर शिवपुर पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें