फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रीना के दस्तखत और हैंड राइटिंग का सैंपल फिर मांगा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के सुसाइड नोट की जांच कर रहे एक्सपर्ट ने उनके बैंक खाते के दस्तखत और उनके लिखे हुए पुराने दस्तावेज पुलिस से मांगा है। उधर, कैंट पुलिस ने शुक्रवार को डॉ. रीना के हास्पिटल की नर्स, उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक और पड़ोसियों का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार सभी का कहना यही था कि डॉ. रीना और डॉ. आलोक अपने बीच के तनाव को किसी तीसरे के सामने जाहिर नहीं करते थे।
विज्ञापन

बीती दो जुलाई को डॉ. आलोक सिंह की पत्नी डॉ. रीना की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में डॉ. आलोक सिंह और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि घटना के 17 दिन बाद भी डॉ. आलोक का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि डॉ. रीना के संबंध में एक्सपर्ट द्वारा मांगी गई जानकारी फिर उपलब्ध कराई गई है। डॉ. आलोक को फरार घोषित करा कर उनकी संपत्तियों की कुर्की के लिए जल्द ही अदालत में आवेदन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें