वाराणसी प्रवास के दौरान रिंकू सिंह का धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, वह सोमवार रात में ही बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद वह शहर के एक प्रमुख होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
मंगलवार को उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय है। संभावना है कि वह दोपहर बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।
रिंकू सिंह के वाराणसी आगमन से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक उनके प्रशंसकों में उन्हें करीब से देखने की होड़ लगी रही। युवा क्रिकेटर के इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।