एक वर्ष से एक दिन पहले हुआ ट्रांसफर
21 अप्रैल 2025 को गाजीपुर के जिलाधिकारी बने अविनाश कुमार का स्थानांतरण हो गया है। हालांकि उनका स्थानांतरण अलीगढ़ में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है, लेकिन जिले में वे एक साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और एक वर्ष पूरा होने से एक दिन पहले ही 20 अप्रैल 2026 को प्रदेश सरकार ने गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया। अविनाश कुमार ने आर्यका अखौरी का स्थान लिया था। गाजीपुर आने से पहले वे झांसी के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे।