फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत के लिए 'काशी के कोतवाल' बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे क्रिकेट प्रेमी

Mon, 08 Jul 2019 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काल भैरव मंदिर में की गई पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप में सेमी फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही मंगलवार को भारतीय टीम, न्यूजीलेंड के साथ मैच खेलेगी। देश भर में क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में जीत के लिए के लिए भगवान की पूजा कर दुआएं कर रहे हैं। इसका एक नजारा धर्म नगरी काशी में दिखा।

विज्ञापन


काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में सोमवार सुबह को सुबह- ए- बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में मंदिर के पुजारियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा की, साथ ही भारतीय टीम को बुरी नजर से बचाने के लिए झाड़-फूंक किया।

इस दौरान पुजारियों सहित क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का पोस्टर, तिरंगा, फूल-माला, बैनर और बाबा काल भैरव की तस्वीर भी ले रखी थी। पुजारियों ने पहले भारतीय टीम के लिए नवग्रह पूजन और सर्वसिद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भैरव आष्टक मंत्र के साथ ही अन्य मंत्रों का जाप करके सेमीफाइनल के साथ फाइनल में भी जीत की कामना की। काल भैरव मंदिर के पुजारियों ने वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया को वाराणसी काल भैरव मंदिर में आकर दर्शन का भी निमंत्रण दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें